ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों की गिनती बढ़ती ही जा रही है। नशे के कारण हो रही मौतों में अब एक नाम होशियारपुर से जुड़ गया है।
जानकारी अनुसार 22 साल का हरप्रीत नाम का युवक अपने दोस्त सुरजीत के साथ शिमला में नशा खरीदने के लिए गए थे और नशे का टीका लगाने से ओवरडोज हो गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पर साथ में गया उसका दोस्त सीधा अपने घर आ गया और ना ही उसने किसी को इस बात के बारें में बताया। पर पुलिस ने लाश को बरामद कर सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की मौत नशे की ओवरडोज के कारण नहीं हुई है।


