ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार नशा पंजाब के युवकों को अपनी चपेट लेते जा रहा है जिस कारण पंजाब का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। नशे की लत के कारण पंजाब के युवक अपनी जिंदगी को हाथ से धो रहे है। ऐसा ही एक और मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां पर एक 21 साल का युवक की नशे कारण मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान चरनजीत सिंह के नाम से हुई है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटे जब देर शाम तक घर वापिस नहीं आया तो उन्होने उसको तलाश किया तो उनका बेटा झाड़ियों में बेहोश मिला और जब उसको अस्पताल में भर्ती करावाया गया तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही परिजनों ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले पंजाब के लोगों से वादा किया था कि वो सीएम बनने के चार हफ्ते के बाद ही पंजाब में से नशे को खत्म कर देंगे। पर पंजाब में नशा बढ़ता ही जा रहा है।
साथ ही उन्होेने पंजाब सरकार से अपील की है जैसे उनका घर तबाह हुआ है वेसे ही किसी और का घर ना उजड़े। जिस कारण पंजाब सरकार को पंजाब में बीमारी की तरह फैल रहे नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे के कारण बहुत से युवकों की मौत हो चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि जांच अधिकारियों ने खुलासा किया है कि अफ्रीका के तस्कर किसी घातक पर्दाथ को नशे में मिला कर बेच रहे है जिस कारण नौजवानों की मौत हो रही है। फिलहाल नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


