देश में कानून बनने के बाद भी नहीं रुक रहे ‘तीन तलाक’ के मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:देश में तीन तलाक का कानून बनने के बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:देश में तीन तलाक का कानून बनने के बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार मामला नूहं खंड के गांव फिरोजपर से सामने आया है, जहां अब्दुल हमीद ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि उसकी लड़की अरफीना की शादी 25 फरवरी 2017 को सुनारी गांव के रहने वाले साहून से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे और उसके साथ मरापीट भी करते थे।

उन्होंने बताया कि अब 6 अगस्त की शाम साहून ने बेटी अरफीना को फोन करके तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *