सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत के गन्नौर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत के गन्नौर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चौकी ढाणी के सामने नेशनल हाईवे-1 पर ये हादसा हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

मृतक की पहचान राजस्थान के चुरू निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। दिलीप चोकी ढाणी होटल में वेटर का काम करता था और सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *