नीचे दुकान में लगी आग, ऊपर मकान में हो रहे मासूम की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के मीरा घाटी चौक पर बुटा सिंह कालोनी में एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में लगी आग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के मीरा घाटी चौक पर बुटा सिंह कालोनी में एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में लगी आग में ऊपर बने मकान में सो रहे एक दंपित की दम घुटने से तबीयत खराब हो गई, जबकि उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।AAG 1मौके पर मौजूद मोहित और अंकित ने बताया कि बुटा सिंह कालोनी में रात के समय बजाट ऑटोमोटिव के डिस्ट्रिब्यूटर स्पेयर पार्ट की दुकान में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग पूरी दुकान में फैल गई। नीचे दुकान में लगी आग के कारण ऊपर बने मकान में सो रहे मालिक गौरव गुप्ता और उनकी पत्नी की दम घुटने से तबीयत खराब हो गई, जबकि उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। गौरव और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।AAGसूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पया। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों को दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। शटर तोड़ने के बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *