एक हो सकता है चौटाला परिवार, अभय चौटाला ने दिया बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की राजनीति में एकबार फिर बड़ा परिवर्तन हो सकता है। राजनीति में चर्चित परिवार का फिर से एक होने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की राजनीति में एकबार फिर बड़ा परिवर्तन हो सकता है। राजनीति में चर्चित परिवार का फिर से एक होने की संभावन है। जी हां, चौटाला परिवार फिर से एक हो सकता है। हरियाणा की सर्वखाप पंचायत ने इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी को एकजुट करने का जिम्मा उठा लिया है। वहीं अभय चौयाला का इस प्रयास के लिए कहना है कि, बड़े भाई अजय चौटाला जो कहेंगे वह उन्‍हें मंजूर हाेगा।

jjpदरअसल, नई दिल्ली में 11 मीना बाग में अभय सिंह चौटाला की कोठी पर सर्वखाप पंचायत की बैठक हुई। हरियाणा की सर्वखाप पंचायत ने चौटाला परिवार को एकजुट करने का बीड़ा उठाने का ऐलान किया। खाप पंचायत के प्रतिनिधियों के अनुसार, दुष्‍यंत चौटाला तीन सितंबर को अपने पिता अजय चौटाला से बात करके खाप को अपना जवाब देंगे। बड़े भाई अजय चौटाला जो कहेंगे वह उन्‍हें मंजूर हाेगा। 5 सितंबर को खाप पंचायत इस बारे में अंतिम फैसला करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *