ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 8 नवबंर 2016 को वो नोटबंदी का दिन हर किसी की जुबान पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेँद्र मोदी का नोटबंदी ऐलाननामे के बाद लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैँको और एटीएम के बाहर लंबी लंबी लाइने तक देखने को मिली। नोटबंदी को पूरे दो साल हो चुके है। पर मोदी सरकार एक बार फिर से आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि मोदी सरकार एक बार फिर से नोटबंदी करने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि पहले 1000 और 500 के नोटो को बदल दिया गया था। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों से पता चला है कि मोदी सरकार अब 10 से 20 रूपये के नोटों को बदलने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि नोटों की लाइफ को और ज्यादा करने के लिए सरकार प्लास्टिक के नोटों को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।
जिसके आने के बाद भारतीय करंसी को और ज्यादा समय तक रखा जा सकेंगा। सूत्रों से ये भी पता चला है कि नए नोटो के आने से ना तो ये नए नोट फटेगे और ना ही जल्दी खराब होंगे। नोटबंदी का कहना है कि नोटबंदी के बाद जो भी मुश्किलें लोगों को आई थी उनका निपटारा कर दिया गया है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि नए नोटों से आने से छपाई की लागत भी काफी कम हुई है।


