ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृह मंत्री अनिल विज से सीआईडी वापस लेने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुटकी ली है। हुड्डा ने कहा कि अब आंख और कान तो सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास चले गए हैं, जबकि पैर और हाथ गृह मंत्री विज के पास रह गए हैं।
हुड्डा ने सरकार पर सवाल खड़ा किया कि आपस में विवादों में उलझी सरकार आखिर कब काम करना शुरु करेगी। पिछले दिनों कई जगह ओलावृष्टि हुई, उसकी गिरदावरी होनी चाहिए थी जो अभी तक नहीं हुई। गन्ना उत्पादक किसान की लागत बढ़ गई लेकिन अभी तक रेट नहीं बढ़ाया गया। हालात ये हैं कि पलवल शुगर मिल का घाटा पूरा करने के लिए सरकार उस मिल की जमीन बेच रही है। यह सरकार दशाहीन और दिशा हीन हो गई है।

