नूंह-होडल रोड मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिरा तीन माह का मासूम , मौके पर मौत, मां गंभीर घायल

नूंह, 17 अगस्त नूंह-होडल रोड पर पेप्सी कंपनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन माह के मासूम बच्चे की मौत…

नूंह

नूंह, 17 अगस्त

नूंह-होडल रोड पर पेप्सी कंपनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इम्तियाज अपनी पत्नी नजमा और तीन माह के बच्चे के साथ पलवल जिले के गांव रूपडाका से अपने गांव शाहपुर नगली, नूंह जा रहा था। परिवार जब नूंह-होडल रोड पर पेप्सी कंपनी से आगे पहुंचा, इसी दौरान बच्चा अचानक अपनी मां के हाथ से उछलकर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसी दौरान पीछे से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। सड़क पर बच्चे को गिरा देखकर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चे की मां नजमा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 अन्य खबरें जानें –

fury of thieves: ਇੱਕੋ ਰਾਤ ਦੋ ਦੁਕਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ; ਨਕਦੀ ਤੇ ਕੀਮਤੀ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *