Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के चौथे दिन राहुल गांधी के एक किताब का हवाला देने पर भारी हंगामा कल तक के लिए कार्रवाई स्थगित, जानिए एसा क्या बोल गए राहुल?

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र जो 28 जनवरी से हुआ है, का आज चौथा दिन था। लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण…

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के चौथे दिन राहुल गांधी के एक किताब का हवाला देने पर भारी हंगामा कल तक के लिए कार्रवाई स्थगित, जानिए एसा क्या बोल गए राहुल?

Parliament Budget Session:

संसद के बजट सत्र जो 28 जनवरी से हुआ है, का आज चौथा दिन था। लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी।

पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब का दिया हवाला-

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। इस दौरान राहुल गांधी के भाषण शुरू करते ही संसद में हंगामा हो गया। क्योंकि राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत चीन से की। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा में चीनी सेना दाखिल हो रही थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चीनी टैंक सीमा में दाखिल होने आ रहे थे।। उनके इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया, जिसके बाद हंगामा हो गया। पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब के हवाले से राहुल गांधी ने बयान दिया, जिसके बाद रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि बिना छपि पुस्तक का जिक्र नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी को दी चेतावनी-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं। राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है और नेता प्रतिपक्ष नियमों को नहीं मान रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे सदन में नियमों के तहत बोलें, अगर वे नियमों और तथ्यों के साथ नहीं बोलेंगे तो वे दूसरे वक्ता को बोलने का मौका देंगे।

गृह मंत्री शाह ने भी किया विरोध-

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान मचे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कि नरवणे जी की किताब पर नहीं बोल सकते क्योंकि वो प्रकाशित नहीं हुई है। फिर उन्होंने एक मैगजीन का जिक्र नहीं किया जा सकता है। फिर उन्होंने इसके अलावे कैलाश रेजिमेंट टैंक कहा, इनको किसने बताया है। विपक्ष के कई नियमों को भंग कर रहे हैं।

कल तक के लिए संसद स्थगित-

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा जरूरी है। लोकसभा की कार्यवाही चार बजे दोबार शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह बिना तथ्यों के न बोलें। इसके बाद कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अन्य ख़बरें जानें-

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ: ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਆਏ NRI ‘ਤੇ 15-16 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *