‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 333वें दिन पंजाब पुलिस ने 1.1 किलो हेरोइन सहित 73 नशा तस्करों को किया काबू

चंडीगढ़, 28 जनवरी: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “ युद्ध नशों…

punjab police

चंडीगढ़, 28 जनवरी: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध’ के 333वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 275 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश भर में 49 एफआईआर दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 333 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 46,770 हो गई है।

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.1 किलो हेरोइन, 205 नशीली गोलियां तथा 46,440 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज़ को पंजाब को नशा-मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस अभियान के दौरान 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 700 से अधिक पुलिस कर्मियों की 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 275 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 274 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *