ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज –सशस्त्र बल झंडा दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों और उनके परिजनों के साहस को सलाम करते हुए कहा कि, इस सशस्त्र बल झंडा दिवस के मौके पर हम अपने बलों और उनके परिजनों के अदम्य साहस को सलाम करते हैं. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हमारी बलों के कल्याण में योगदान दें।
छोटी बच्ची ने लगाया जैकेट पर झंडा
इस बीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जैकेट पर एक छोटी बच्ची ने झंडा लगाया, जिसके बाद पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए एक छोटे ‘दान डब्बे’ में अपनी ओर से योगदान दिया।
7 दिसंबर 1949 से शुरू हुआ सशस्त्र बल झंडा दिवस
बतादें कि 7 दिसंबर 1949 के बाद से हर साल इस दिन देश के शहीद जवानों और सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिकों को सम्मान देने के लिए सश बल झंडा दिवस मनाया जाता रहा है।
