Harjot Singh Bains: दुनिया में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा एवं भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई है.
उन्होंने कहा कि पंजाब दक्षिण एशियाई क्षेत्र में एक प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक क्षेत्र है. जिनकी जीवनशैली, खान-पान, भांगड़ा और संगीत की सराहना पूरी दुनिया में होती है. उन्होंने कहा कि सिख धर्म, बौद्ध धर्म और सूफीवाद की उत्पत्ति इसी क्षेत्र में हुई और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया.
बैंस ने कहा कि यह ओलंपियाड 9 और 10 दिसंबर, 2023 को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा. इसमें 40 मिनट में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 50 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस ओलंपियाड में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्ष तक के छात्र भाग ले सकते हैं. इसके अलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य जगहों पर रहने वाले छात्र इस ओलंपियाड में भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह ओलंपियाड छह टाइम जोन में 2 घंटे तक चलेगा.



