ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल रात को प्रेम नगर में रैन बसेरे का उद्घटान किया था, आज वहां एक बुजुर्ग की बीमारी से मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत सांस में तक्लीफ की वजह से बताई जा रही है। बुजुर्ग का नाम शिशपाल बताया जा रहा है और उम्र 60 साल है।
केयर टेकर ने बताया कि बुजुर्ग यहां कल रात को सोने के लिए आए थे, लेकिन सुबह देखा तो जब वो उठे नहीं, तो उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद बड़े अधिकारियों को सूचित किया गया और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

