रोहतक में भी लागू हुआ ‘ऑड ईवन सिस्टम’, लेकिन सिर्फ इन वाहनों के लिए !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के बाद अब रोहतक में भी ऑड ईवन सिस्टम लागू हो गया है। रोहतक में प्रदूषण खत्म करने के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के बाद अब रोहतक में भी ऑड ईवन सिस्टम लागू हो गया है। रोहतक में प्रदूषण खत्म करने के लिए इसे लागू किया गया है, हालांकि अभी ये सिस्टम सिर्फ शहर में चलने वाले ऑटो पर ही लागू हुआ है।

हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि, रेलवे एलीवेटेड ट्रैक के निर्माण कार्य के चलते बजरंग भवन फाटक बंद होने के कारण ऑड-ईवन सिस्टम को लागू किया गया है। क्योंकि फाटक बंद होने से सोनीपत रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस जाम को कम करने के लिए बजरंग भवन फाटक खुलने तक ऑटो को ऑर्ड-ईवन सिस्टम के तहत चलाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि ऑड ईवन से पीजीआई जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा जाम से निजात मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *