Jio का ग्राहकों को झटका तो Voda-Idea-Airtel ने दी बड़ी राहत, पढ़िए..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रिलायंस जियो ने अपनी कॉलिंग सेवाओं में फेरबदल कर अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी का कहना है कि अगर जियो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रिलायंस जियो ने अपनी कॉलिंग सेवाओं में फेरबदल कर अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी का कहना है कि अगर जियो के ग्राहक वोडा-आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों को फोन करेंगे, तो वह उनसे 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज वसूलेगी।

vodadone

अन्य कंपनियों को जियो का ये फैसला अच्छा नहीं लगा है। जियो के इस कदम की एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया ने भी आलोचना की है। वोडाफोन-आइडिया का कहना है कि यह ‘जल्दबाजी में की गई कार्रवाई’ है। एयरटेल ने ट्राई से इसकी शिकायत की और कहा कि ऐसा IUC चार्ज को खत्म करने के लिए किया गया है।

https://twitter.com/VodafoneIN/status/1182132135928324096

वहीं, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने ट्वीट के जरिए लोगों को बताया कि वे यूजर्स से अन्य नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल करने पर IUC (इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज) नहीं वसूलेगी। यूजर्स को वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल अनलिमिटेड प्लान्स के साथ फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा पहले की तरह ही मिलती रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *