ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के बीच छोटी छोटी तकरार होती रहती है पर ये छोटी तकरार कभी कभी इतनी भयानक हो जाती है कि ये तकरार पति से अपनी पत्नी की हत्या भी करवा देती है। ऐसा ही मामला जीरकपूर से सामने आया है जहां पर एक एनआरआई पति ने घरेलू झगड़े के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
मृतक के परिजनों का कहना है कि एक साल पहले ममनदीप की शादी एनआरआई गुरप्रीत के साथ हुई थी। शादी से पहले कहा जा रहा था कि गुरप्रीत शादी के बाद ममनदीप को इंग्लैंड लेकर चला जाएगा पर शादी के बाद वो इंग्लैंड से डिपोट होकर भारत आ गया और वापस आकर वो कोई भी काम नहीं करता था जिस कारण ममनदीप से अपने घरवालों से पैसे लाने के लिए झगड़ा किया था।
इसी झगड़े के कारण गुरप्रीत ने अपनी पत्नी के सिर पर थर्मस और फ्राई पैन से वार करके उसकी हत्या कर दी। फिलहाल इस वारदात को अंजाम देकर गुरप्रीत फरार बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ममनदीप कौर के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार गुरप्रीत की तलाश की जा रही है।



