ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीती रात सुल्तानपुर लोधी में हुए सड़क हादसे में एक एनआरआई व्यक्ती की मौत हो गई | हादसा नज़दीक लगे सीसीटीवी में भी नज़र आ रहा है | जिसमें एनआरआई स्कूटर पर जाते समय एक रेहडी से टकरा गया और आगे से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई |
एनआरआई अमरीक सिंह दो दिन पहले ही जर्मनी से वापिस भारत आया था और वह अपने घर खीरावाली से सुल्तानपुर लोधी जा रहा था | इस हादसे में रेहड़ी चालक भी घायल हो गया जिसे अस्पताल दाख़िल करवाया गया है | जबकि एनआरआई अमरीक सिहं की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |


