ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 1 अप्रैल से अब आप फ्री में कानूनी सलाह ले सकेंगे। जी हां, सरकार की योजना अगले वित्त वर्ष में देश भर के सभी कॉमन सर्विस सेंटर्स में टेलीकॉन्फ्रेंस पर कानूनी परामर्श सुविधा उपलब्ध कराने की है। इससे आधा से अधिक ग्रामीण भारत इस सेवा के दायरे में आ जाएगा।
टेली लॉ एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर वकीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कॉमन सर्विसेज सेंटर में उपस्थित वकीलों के एक पीनल के माध्यम से कानूनी सूचना और कानूनी सलाह प्रदान करता है।
