ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऐसी नई-नई तकनीके सामने आती रहती हैं, जो हमारे जीवन को काफी सरल बना देती हैं। आज के समय में हर कोई व्हॉट्सएप का इस्तेमाल करता है और वीडियो कॉल के जरिए अपने चहीतों को दूर रहकर भी देख सकते हैं। लेकिन अब जल्द ही आप वीडियो कॉल में एक-दूसरे को टच कर सकेंगे। जी हां, अमेरिका की नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक वर्चुअल रियलिटी से लैस डिवाइस को डिजाइन किया है।
इस डिवाइस के जरिए कहीं दूर बैठे व्यक्ति को छूने का एहसास किया जा सकता है। साथ ही साथ इसमें मूवी देखते समय स्क्रीन पर चलने वाली चीजों को भी फील किया जा सकेगा। ऐसे में अब आप वीडियो कॉल करते समय एक-दूसरे को अपने पास पाएंगे।

