ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेलों में सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। अब जेलों में मोबाइल मिलने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सभी जेल सुप्रिटेंडेंट और डिप्टी सुप्रिटेंडेंट को जेलों में मोबाइल मिलने की घटनाओं पर 20 जनवरी से पहले रोक लगाने को कहा गया है।
उनसे कहा गया है कि, जेलों में मोबाइल मिलने की घटना होने पर जिससे मोबाइल बरामद हुआ है, उसकी कार्रवाई बाद में की जाएगी पहले जेल सुपरीटेंडेंट या डिप्टी सुप्रिडेंट को दोषी मानते हुए उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी के साथ जेलों में टेलीफोन इस्तेमाल की कॉल डिटेल जानकारी मांगी गई है।
उन्होंने कहा कि, जिन जिलों में 20 से 25% तक टेलीफोन का इस्तेमाल होता है वहां मोबाइल इस्तेमाल की आशंका बढ़ जाती है। जेलों से मिलने वाले डाटा को कंपाइल कर रणनीति बनाई जाएगी। जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह आज बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।


