अब हरियाणा में खत्म होगा जात-पात का भेदभाव, इस तरह होगी पहल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में जात-पात का भेदभाव खत्म होने वाला है। अब सर्वजातीय खेड़ा खाप ने यह जिम्मा उठाया है कि, वे भाईचारे को बढ़ावा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में जात-पात का भेदभाव खत्म होने वाला है। अब सर्वजातीय खेड़ा खाप ने यह जिम्मा उठाया है कि, वे भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे। भाईचारे की भावना को खत्म करने के लिए खाप ने यह पहल की है। इस अभियान के लिए खाप समाजसेवी संस्थाओं का भी सहारा लेगी। खाप के लोगों ने यह भी फैसला लिया है कि, वे अपने नाम के पीछे गोत्र नहीं लिखेंगे, बल्कि गांव का नाम लिखेंगे।

दरअसल, जींद जिले के भौंसला गांव में बांगड़ की सर्वजातीय खेड़ा खाप ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि, खाप प्रदेश में फैले जाति भेदभाव को खत्म करेगी और लोगों को जागरूक करेगी। ताकि प्रदेश की पहचान वापिस लौटे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *