अब हरियाणा शिक्षा बोर्ड के परिणामों में होगा इजाफा, जानें क्या है योजना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र सरकार और राज्य सरकार की शिक्षा पालिसी के तहत शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र सरकार और राज्य सरकार की शिक्षा पालिसी के तहत शिक्षा के स्तर में
सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए है। पिछले दिनों शिक्षा विभाग हरियाणा के द्वारा कुरुक्षेत्र में सीधे संवाद के जरिए सभी शिक्षा अधिकारियों व लो परफॉर्मेंस यानी 25% से भी कम परिणाम
वाले स्कूलों के प्रमुखों के साथ सम्पर्क स्थापित किया गया था और उन्हें यह आदेश दिए गए थे कि वो अपने अपने स्कूलों के परिणामो में कम से कम 20 % वृद्धि जरूर करें।

इसी क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा प्रमुखों को एक निश्चित लक्ष्य दिया गया है। जिसको पूरा करने के लिए योजना बनाई गई है और उसी के चलते आज करनाल जिला प्रशासन द्वारा करनाल स्तिथ मंगलसैन सभागार में जिले के सभी विद्यालयों के मुखियाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा पंचकूला से आये शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया।

स्कूल में बच्चों की हाजरी बहुत कम
वहीं करनाल उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि, जिले में 25 % से भी कम परिणाम वाले स्कूलों की जानकारी लेने बाद सामने आया है कि उन स्कूलों में बच्चो की हाजरी बहुत कम है। दूसरा पेरेंट टीचर्स मीट में बच्चो के माता- पिता नहीं आते। उपायुक्त ने कहा, स्कूलों को निर्देश दे दिए गए है कि, अध्यापक बच्चो के मातापिता का सम्पर्क सूत्र अपने पास रखे और उनतक बच्चे की जानकारी पहुंचाए और इसके साथ गांव के सरपंच व जन प्रतिनिधियों को भी इस कार्य मे शामिल करें । हरहाल में बच्चो ही हाजरी बढाना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *