ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी सिंगर मिस पूजा अपने एक गीत को लेकर मुसीबत में फंसती ही जा रही है। बता दें कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले को रद्द करने के लिए मिस पूजा ने अपील दायर की थी। जिस पर अदालत ने नोटिस जारी कर दिया है। जिस पर सुनवाई 14 मई को होगी।
गौरतलब है कि वकील संदीप कौशल ने मिस पूजा के खिलाफ नंगल की अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मिस पूजा पर एफआईआर का मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मिस पूजा के गीत जीजू की करदा में एक औरत के पति को शराब के नशे यमराज के रूप में दिखाया जाता है।

जिस पर शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी भी वेद पुराण में ये नहीं दिखाया गया कि यमराज शराब के नशे में रहते थे। इस गीत के कारण हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची। जिस कारण उन्होने मिस पूजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

