रक्षाबंधन पर बहन ही नहीं भाई भी कर सकेंगे फ्री यात्रा ! जानिए कैसे ?

झज्जर, 21 अगस्त (सुमित कुमार)। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की तर्ज पर महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के लिए कांग्रेस भी आगे आई है। कांग्रेस…

झज्जर, 21 अगस्त (सुमित कुमार)। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की तर्ज पर महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के लिए कांग्रेस भी आगे आई है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी रक्षाबंधन पर्व पर फ्री यात्रा का तोहफा देते हुए झज्जर शहर में 10 ई-रिक्शा चलाई है। यह ई-रिक्शा झज्जर शहर के हर वार्ड में महिलाओं को लाने और ले जाने के अलावा उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ने के लिए चलाई गई हैं। शनिवार को इसकी विधिवत रूप से शुरुआत की गई।

कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर ने 10 ई-रिक्शा को रक्षाबंधन पर्व पर चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई। उनका कहना था कि पार्टी के आदेश पर उन्होंने ऐसा किया है और उनकी पार्टी और वह चाहते हैं की रक्षाबंधन पर्व पर किसी भी भाई बहन को इधर उधर जाने के लिए कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसी के चलते यह ई रिक्शा चलाई गई है। गुर्जर ने भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित करने के बाद इन ई रिक्शा को चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई उनके साथ इस मौके पर वीरेंद्र दरोगा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *