न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी राष्ट्रपति भवन के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को रात के अंधेरे में रंगबिरंगी रौशनी में देखना चाहते हैं तो आपको किसी खास दिन का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। अब आप सालोंभर इस शानदार नज़ारे को देख सकते हैं।
जी हां, आपने सही सुना है, अब हर शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रंगबिरंगी रौशनी से नहाए नार्थ और साउथ ब्लॉक को देख सकते हैं। वहीं नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के आसपास के भवनों को भी इसी तरह रंगबिरंगी मनमोहक रौशनी से सजाया गया है।
इमारतों को सजाने के लिए डायनामिक लाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस पर मौसम का भी प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यह बिजली खपत कमता है। साथ ही इसमें 16 करोड़ कलर कॉम्बिनेशन हैं। तो आप जब भी दिल्ली आएं शानदार लाइटिंग इंतज़ार करती मिलेगी। 
