ਅਗਲੇ 48 ਘੰਟੇ ’ਚ ਹੋਰ ਵੱਧ ਸਕਦੀ ਹੈ ਠੰਡ, ਕਾਰਗਿੱਲ ’ਚ ਤਾਪਮਾਨ ਹੋਇਆ–18.6 ਡਿਗਰੀ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तरी भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई ताजा बर्फबारी के चलते बढ़ गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तरी भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई ताजा बर्फबारी के चलते बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तो पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। प्रदेश में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से -18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया |

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि श्रीनगर शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इसके पहले की रात से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि नजदीक के कोकेरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *