Weather Update: पंजाब-हरियाणा में गर्मी से राहत नहीं! फिर बढ़ा तापमान, आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई. पंजाब में दो दिन…

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई. पंजाब में दो दिन तक सक्रिय रहे मानसून के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो रही है. (Punjab-Haryana Weather update) शुक्रवार की तुलना में शनिवार शाम को अधिकतम तापमान में औसतन 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई .

इन  इलाकों में बारिश की संभावना
इसके साथ ही आज यानी रविवार को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार की तरह आज यानी रविवार को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. लेकिन आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बारिश की संभावना तो है लेकिन ये सिर्फ कुछ इलाकों और पॉकेट रेन वाले इलाकों में ही होगी. जिससे उमस बढ़ेगी और लोगों को चिपकने से परेशानी होगी.

मौसम विभाग (Punjab Weather Update) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में हल्की बारिश होने की संभावना है.शनिवार की बात करें तो संभावना के बावजूद पंजाब में कहीं भी बारिश नहीं हुई. बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं क्योंकि हर जगह नमी है.

जून के आखिरी दिनों में मानसून आने के बाद भी अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 13 जुलाई तक पंजाब में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है. इसका मुख्य कारण यह है कि हवाएं हिमाचल और राजस्थान के बीच सही दबाव नहीं बना रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *