ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं अब इस को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि,सोनिया गांधी संशोधन कानून (CAA) पर लोगों को गुमराह कर रही हैं
इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, लोगों को और प्रदर्शनकारियों को पहले कानून पढ़ना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि लोगों को विरोध से बचकर रहना चाहिए।
निर्मला सीतारमण ने की अपील
वहीं अब इस कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे इस भ्रम और डर की स्थिति में नहीं पड़ें, कांग्रेस, तृणमूल और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ लेफ्ट पार्टियां संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को आपस में जोड़कर डर पैदा कर रही हैं जबकि एनआरसी का ड्राफ्ट भी अबतक तैयार भी नहीं हुआ है।


