निर्भया की मां ने कंगना रनौत के बयान को सराहा, वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया की मां आशा देवी ने वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता और सामाजिक कार्यकर्ता इंदिरा जयसिंह पर दिए गए अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया की मां आशा देवी ने वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता और सामाजिक कार्यकर्ता इंदिरा जयसिंह पर दिए गए अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान को सराहा है। साथ ही उन्होंने इंदिरा जयसिंह के बयान को गलत करार दिया है। दरअसल, इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से सोनिया गांधी की तरह सभी चारों दोषियों को माफ करने की अपील की थी।

आशा देवी का कहना है कि, वकील इंदिरा जयसिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये लोग ह्रयूमन राइट्स के नाम पर सिर्फ बिजनेस करते हैं और अपराधियों को बचाते हैं।

बता दें, कंगना ने वकील इंदिरा जयसिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि इंदिरा जयसिंह जैसी महिलाओं की कोख से बलात्कारी पैदा होते है।  ऐसी महिलाओं को बलात्कारियों के साथ चार दिन जेल में रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *