लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली में 16 दिसबंर 2012 की रात को हुए निर्भया केस के मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया था। दरिंदो की हवस का शिकार हुई निर्भया अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच झूल रही थी।
उस समय उसने अपनी मां को कागज़ पर लिख कर अपना दुख बयान किया था। उसने लिखा था कि मां पापा मुझे माफ कर देना। आप चाहते थे कि मै फिजियोथेरेपिस्ट बन जाऊ पर आज मूझे ही फिजियोथेरेपिस्ट की जरुरत है।
मै सोने की कोशिश करती हुं पर मेरी आंखों के सामने उन दरिंदों का चेहरों सामने आ जाता है। इस मामले के बाद देश की सुरक्षा नीतिय़ों पर उंगली उठने लगी है कि भारत देश की लड़कियां कितनी सुरक्षित है।
हर साल हज़ारों लड़कियां बलात्कार का शिकार हो रही है। पर भारत सरकार कुछ नहीं कर रही है।



