22 जनवरी को फांसी पर चढ़ेंगे निर्भया गैंगरेप के दोषी, फैसला आते ही भावुक हुई मां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूृज: आखिर वो समय आ ही गया जिसका देश को कई सालों से इंतजार था। जी हां, कोर्ट ने दोषियों को फांसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूृज: आखिर वो समय आ ही गया जिसका देश को कई सालों से इंतजार था। जी हां, कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुना दी है। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद देश में खुशी की लहर है। लोगों के मायूस चेहरे खुशी से चमक उठे है। खासकर निर्भय़ा के परिजन इस, फैसले से बेहद खुश हैं। अदालत के फैसले पर निर्भया की मां आशा देवी भावुक हो गई और कहा ‘ आज मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया है’।

प्रशासन ने पूरी कर ली है फांसी की तैयारियां
तिहाड़-प्रशासन ने फांसी की सभी तैयारी पूरी कर ली है। चारों दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल में करीब 25 लाख रुपए की लागत से एक नया फांसी घर तैयार किया गया है। तिहाड़-प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि चारों दोषियों को एक साथ ही फांसी पर लटकाया जाएगा।

वहीं, दिल्ली की पटियाला हाउस कोने सभी दोषियों को फांसी देने का रास्ता साफ करते हुए डेथ वारंट जारी कर दिया है।वारंट में ये लिखा होता है कि, अपराधियों को फांसी पर तब तक लटकाया जाएगा, जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती। डेथ वारंट जारी होने पर दोषियों को इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का वक्त मिलता है। अपील हाईकोर्ट में करनी होगी। अगर अपील नहीं की तो 14 दिन बाद दोषियों को फांसी दे दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *