संसद में उठा NHM दवा खरीद घोटाला, दुष्यंत चौटाला ने उठाई आवाज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में NHM दवा खरीद को लेकर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच छिड़ी जुबानी जंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में NHM दवा खरीद को लेकर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब पहले से ज्यादा तेज हो सकती है। दुष्यंत चौटाला ने दवा खरीद घोटाले का मामला अब संसद में उठाया है।dushyant chauatala-anil-vijदुष्यंत चौटाला ने संसद में कहा कि हरियाणा में 2014-15, 2015-16, 2016-17 में 808 करोड़ रुपये NHM से आए थे। इसे लेकर लगाई गई आरटीआई में पता चला कि हिसार में प्रेगनेंसी स्ट्रिप का टेंडर प्राइस 2 रुपये 70 पैसे होता है, जबकि अलग-अलग जिलों में ये स्ट्रिप 28 रुपये तक में भी खरीदी गई है। दुष्यंत चौटाला ने इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से तीन साल का NHM का CAG ऑडिट कराने का काम कराने की मांग की है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299494560616412/?hc_ref=ARTbacKvOzahPDjx1BRdtDnD4p9WIBLsghmU81tA7ejHtb9H2hyFcPx8hGmp6QL-0fg

गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला की ओर से जब NHM दवा खरीद घोटाले को लेकर आरोप लगाए गए थे, उसके बाद से ही उनके बीच और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। इसी बयानबाजी के चलते स्वास्थ्य मंत्री ने दुष्यंत चौटाला के नशा लेने की बात भी कही थी, जिसे लेकर दुष्यंत ने कोर्ट में केस फाइल किया है। खैर अब देखने वाली बात होगी कि केंद्र सरकार इसे लेकर क्या फैसला लेती है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *