7वें दिन भी जारी है एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कराया मुंडन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी है। सरकार की ओर से बातचीत के लिए पत्र भेजने के बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी है। सरकार की ओर से बातचीत के लिए पत्र भेजने के बाद भी कर्मचारी बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं भी प्रभावित होने लगी है।

कहीं पर मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल रही है तो कहीं ओपीडी में भी दिक्कत आ रही है। अब धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने विरोध करने का नया तरीका अपनाया है। एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर अपना रोष जताया। गुरुग्राम और पटौदी में तो डाक्टरों ने भी एनएचएम कर्मचारियों के धरने में शामिल होकर अपना मुंडन करवाया।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *