ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सालों से अनुबंध के आधार पर काम कर रहे NHM कर्मचारी एक बार फिर से प्रदेश में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए है। इसी को लेकर हरियाणा के अलग-अलग अस्पतालों में कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। सिरसा, रेवाड़ी, पंचकूला, भिवानी और गुरुग्राम में NHM कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के गेट के सामने धरना देकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। गुरुग्राम में तो NHM कर्मचारियों ने अपने खून से सीएम को पत्र लिखकर मांगे पूरी करने की अपील की है। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से रेवाड़ी के साथ पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के कारण पहले भी सेवाएं बाधित हो चुकी हैं। हड़ताल के चलते सुबह से ही सरकारी एम्बुलेंस का भी पूरी तरह चक्का जाम है। एनएचएम कर्मचारियो द्वारा पिछले दिनों सरकार को जगाने के लिये विरोध स्वरुप रक्तदान शिविर भी लगाया गया था। मांगे न माने पर उन्होंने अपनी हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने की भी चेतावनी दी। NHM कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कई स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की है, जिससे मरीजों को कोई दिक्कत न हो सके।
Watch Video
