ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान ने एक बार फिर से गुस्ताखी की है। अपनी नापाक हरकतों के लिए पहचाने जाने वाले पाकिस्तान ने इस बार सीआरपीएफ के बेकसूर जवानों को अपना निशाना बनाया है। पाकिस्तान की इस एक हरकत ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी पहली बार इस घड़ी में सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।
खुद कांग्रेस राहुल गांधी ने इस दुख की घड़ी में हर प्रकार से सरकार का साथ देने और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की है। एक एक घटना ने जहां पूरे देश के राजनेताओं को एकजुट कर दिया है। वहीं, पीएम मोदी पाकिस्तान से इसका बदला लेने की बात कह रहे है। इतना ही नहीं राजनेताओं के अलावा आज देश का हर नागरिक यहां तक की बच्चे भी पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारतीय जवानों की शहादत का बदला मांग रहे है।

