नवविवाहिता की कुएं में गिरने से मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए हत्या के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूहं में एक नवविवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई, जबकि युवती के परिजनों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूहं में एक नवविवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई, जबकि युवती के परिजनों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा है कि बेटी के सुसराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे और जब दहेज नहीं दिया, तो बेटी को कुएं में गिराकर उसे जान से मार डाला।

Death

पुलिस को शिकायत देते हुए खरखड़ी नौगांव निवासी मृतका के पिता ने बताया कि बेटी जमशीदा की एक साल पहले टीकरी गांव के सपात से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसके चलते ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

jalandhar death

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर सास, ससुर, पति और अन्य 6 लोगों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *