ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना के राहों रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर आज कुछ लोगों ने जमकर हंगामा काटा | अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी करने वाले लोगों का आरोप है कि, डॉक्टरों की लापरवाही से उनके अस्पताल में नवजन्मे बच्चे की मौत हुई है |
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और जलंधर-दिल्ली सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया | जिसके बाद पुलिस पहुंची और किसी तरह समझाबुझाकर पुलिस ने परिजनों को वहां से हटाया | परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करके अब जांच शुरु कर दी है।
Watch Video
https://youtu.be/ibWY5uWMrlM
