Punjab Weather Update: पंजाब में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई, जाने अपने शहर का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई. इससे जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ. खासकर वाहन…

Punjab Weather Update: पंजाब में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई. इससे जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ. खासकर वाहन चलाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

राज्य में 80 जगहों पर लोगों को घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है. इन क्षेत्रों में डेरा बाबा नानक से लेकर पंजाब का प्रवेश द्वार डेराबस्सी तक शामिल हैं. हर जगह तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग द्वारा लोगों को सावधान रहने केआदेश दिए जा रहें है.

इसके साथ ही सरकार द्वारा राज्य में आंगनबाडी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है.अब केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे. यह आदेश 14 जनवरी तक लागू रहेगा. पिछले कुछ समय से पंजाब के तमाम इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है. जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ और पंजाब में आज और अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. ठंड और बढ़ने का अनुमान है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *