ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार आठ नए टोल प्लाजा लगाने जा रही है जिसका आम लोग विरोध कर रहे हैं । श्री आनंदपुर साहिब के लोगों ने मांग की है कि टोल टैक्स वसूल ना किया जाए।
पंजाब सरकार की और से पंजाब नए में आठ टोल प्लाजा लगाने पर लोगों में रोष पाया जा रहा है । वहीं श्री आनंदपुर साहिब में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला यहां पर लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा लगाकर पहले ही आम जनता पर काफी बोझ डाला हुआ है जिसके चलते और नए टोल लगाकर लोगों पर और बोझ डाला जा रहा है।
आपको बता कि पंजाब में 34 टोल प्लाजा है और आम लोग ढाई करोड़ के करीब रोजाना टोल टैक्स देते है। जबकि इसके अलावा रोड टैक्स लोग अलग से देते हैं। साथ ही टोल प्लाजा पर लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगकर परेशान भी होना पड़ता है। जिसके चलते लोग मांग कर रहे हैं कि टोल टैक्स नहीं होना चाहिए।
Watch Video
https://youtu.be/I_12u8FYzoY
