Sidhu Moosewala new song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी सिद्धू को उनके कई हिट गीतों की वजह से याद करते हैं. सिद्धू के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.(Sidhu Moosewala new song)
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala new song) का एक और गीत जल्द ही रिलीज होने वाला है. जो कि सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नए गीत की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दी गई है.
View this post on Instagram
नए गीत का नाम ATTACH है जो 30 अगस्त को रिलीज होगा. इसमें मूसेवाल के साथ स्टील बैंगलज, फ्रेडो भी नजर आएंगे. बता दें इस साल उनका ये तीसरा गीत रिलीज होने वाला है. ‘अटैच’ गीत का पोस्टर सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, READY? ATTACH 30 अगस्त को रिलीज हो रहा है.. बता दें कि सिंगर की मौत के बाद यह 9वां गाना है.
इस साल सिद्धू मूसेवाला का पहला गीत सनी मेल्टन के साथ आया था. इस गीत का नाम ‘410’ था. इसके बाद इसी साल जून के महीने में मूसेवाला का नया गीत ‘डिलेमा’ आया. इस गीत को ब्रिटिश रैपर स्टेफलॉन डॉन ने रिलीज किया था. निधन के बाद सिद्धू मूसेवाला के कई गीत रिलीज हो चुके हैं. उनके पिता बलकौर सिंह ने दावा किया था कि सिद्धू ने अपनी मौत से पहले इतने गीत गाए थे कि वह उन्हें 10 साल तक रिलीज कर सके.



