PRTC कंडक्टरों के लिए नए नियम, अब ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे कंडक्टर

PRTC news: पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की ओर से एक नया आदेश जारी किया गया है जिसके मुताबिक अब PRTC के कंडक्टर ड्राइवर के…

PRTC news: पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की ओर से एक नया आदेश जारी किया गया है जिसके मुताबिक अब PRTC के कंडक्टर ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे. कंडक्टरों को पीछे ताकी के बगल वाली सीट पर बैठना होगा.

पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि कार्यालय को कई शिकायतें मिली थीं कि पीआरटीसी के कंडक्टर बसों में अपनी ड्यूटी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत निर्धारित सीट पर नहीं बैठते हैं. कंडक्टर बस की एक नंबर वाली सीट पर या ड्राइवर के बगल वाले इंजन पर बैठते हैं.

इसके चलते कंडक्टर बसों से उतरते या चढ़ते वक्त ध्यान नहीं देते. इससे दुर्घटना का भी डर बना रहता है. इस संबंध में मुख्यालय द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर निर्देश दिये गये थे. लेकिन कंडक्टरों द्वारा उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है. अतः पुनः निर्देशित किया जाता है कि जो कंडक्टर उपरोक्तानुसार जारी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तथा ड्यूटी के दौरान यदि कोई कंडक्टर बस की पहली सीट अथवा इंजन पर ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा पाया गया तो उचित कार्यवाही की जायेगी. उस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *