हिसार, 8 अक्टूबर
हिसार में NSUI द्वारा GJU विश्वविद्यालय एवं कॉलेज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन छात्र संगठन को विश्वविद्यालय स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता NSUI हिसार के जिला अध्यक्ष रोहित दलाल ने की।
छात्रों के उठाएंगे मुद्दे
इस अवसर पर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन के विस्तार और विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा के साथ छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया गया।रोहित दलाल, जिला अध्यक्ष NSUI हिसार ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।
छात्र हितों की लड़ाई जारी रखेगी NSUI
विधायक रोहित दलाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी में फीसें लगातार बढ रही है और पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है। NSUI छात्रों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति ही संगठन की असली ताकत है और आने वाले समय में NSUI हिसार छात्र हितों की हर लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।
अन्य खबरें जानें-
Major CBI action in Chandigarh: नगर निगम का सेनेटरी इंस्पेक्टर5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार



