ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बेरोजगारी और किसानी कर्जे से डुबा पंजाब पर अब एक और बोझ पड़ने वाला है। पंजाब सरकार की तरफ से आम जनता को एक बड़ा झटका दिया गया है।
बता दें कि पंजाब सरकार ने पांच नए बड़े टैक्स लगाने का फैसला किया है। लोगों की भलाई के लिए ये नए टैक्स लगाए है। आईए आपको बताते है ये पांच टैक्स
- यदि आप किसी कार या कोई और वाहन में डीजल या पैट्रोल डलवाते हो तो आपको 2 रूपए टैक्स का भुगतान करना होगा।
- यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने के लिए जा रहे है तो आपको 1% टैक्स मोटर व्हीकल टैक्स अधिन भुगतान करना होगा भाव 3 लाख की गाड़ी पर 1% टैक्स का भुगतान करने के बाद ही गाड़ी आपकी हो सकेंगी।
- मोटर व्हीकल टैक्सेशन 1924 अधीन मोटर वाहन/ बड़े व्हीकल ट्रांसपोरटेशन वाहन की खरीद पर 10% तक के टैक्स का भुगतान करना होगा।
- इसके इलावा जो लोग 2500 से अधिक बिजली का बिल देते है उनसे बिल भुगतान की कीमत का 5% लिया जाएगा।
- हर वो वस्तु जो एक्साइज डयूटी अधीन आती है जैसे कि शराब की कीमत पर 10% टैक्स लगेंगा।
बता दें कि इन सभी टैक्सों को सोशल सिक्योरिटी टैक्स फंड का नाम दिया गया है। पंजाब सरकार का कहना है कि इन पांच बड़े टैक्सों को लोगो की भलाई के लिए लगाए गए है।
इन लोक भलाई में बुढापा पैंशन, बेरोजगारी भत्ता, विधवा पैंशन , एससी और बीसी विद्यार्थियों को 10वीं के बाद की पढ़ाई के लिए पैसे, एससी क्षेणी की लड़कियों के विवाह के लिए शगून स्कीम और तेजाबी हमला पीड़ितों के लिए मुआवजा जैसी तमाम स्कीमों के लिए लोगों को पैसे देने होगें।


