Government launched new Aadhaar app: नया आधार ऐप लॉन्च; सिर्फ फेस से होगी वैरिफिकेशन, बदल जाएगा इस्‍तेमाल का तरीका!

Government launched new Aadhaar app: सरकार ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स को फिजिकल कार्ड (Aadhaar Card) या फोटो कॉपी…

Government launched new Aadhaar app: सरकार ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स को फिजिकल कार्ड (Aadhaar Card) या फोटो कॉपी की जरूरत नहीं होगी. दावा है कि ऐप से लोगों का वेरिफ‍िकेशन चु‍टकियों में हो जाएगा. यह यूपीआई पेमेंट जितना आसान होगा. इस ऐप से यूजर्स अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां डिजिटल रूप से सत्यापित कर सकेंगे.

केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस ऐप की जानकारी साझा की है. उन्होंने इसे प्राइवेसी-फर्स्‍ट डिजिटल सुविधा में एक बड़ा कदम बताया है. साझा किए गए एक वीडियो में फेस आईडी प्रमाणीकरण और उपयोगकर्ता की सहमति से डेटा को सुरक्षित रूप से साझा करने की क्षमता जैसी विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया.

अश्विनी वैष्णव ने इस नई पहल के बारे में X पर बताते हुए कहा कि नए आधार ऐप पर काम चल रहा है और यह अभी बीटा टेस्टिंग के चरण में है. इस ऐप के आने से फेस आईडी ऑथेंटिकेशन मोबाइल ऐप के जरिए ही किया जा सकेगा और अब फिजिकल आधार कार्ड या इसकी फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी.

यूजर्स अब QR कोड को स्कैन कर अपनी जरूरी जानकारी शेयर कर सकेंगे. जहां पर भी आधार से जुड़ी जानकारी की जरूरत होगी, ऐप के जरिए ही इसे रिक्वेस्ट किया जाएगा और सिर्फ उतनी ही जानकारी ऐप पर कोड स्कैन करके या रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करके शेयर की जा सकेगी. यूजर अब अपनी मर्जी से सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर कर सकते हैं. अब कहीं भी वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने या स्कैन की जरूरत नहीं होगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *