ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शादियों में कई तरह का खाना बनाया जाता है। फास्ट फूड से लेकर खाने तक की तैयारी की जाती है। कम बजट वाली शादी हो या फिर ज्यादा बजट वाली शादी हर शादी में खाना कई तरह का बनाया जाता है और ये खाना काफी मात्रा में बच भी जाता है।
जिस कारण खुशी के चक्कर में काफी मात्रा में खाने की बर्बादी हो जाती है। यदि हम उन लोगों को देखे जिनको दो वक्त की रोटी भी काफी मुशिकल से प्राप्त होती है। शादी विवाह में बचने वाला खाने को फेंकने की बजाए यदि उनको दे दिया जाए तो पुण्य प्राप्त होता है और भूखे व्यक्ति से दुआएं भी मिलती है।
इस तरह का काम शुरू किया है लुधियाना में। बता दें कि नूर सेवा नाम की एनजीओं द्धारा एक गाड़ी लांच की है जिसको आप शादी या किसी भी तरह के फंक्शन में बचे हुए खाने को देने के लिए आप इस गाड़ी को बुला सकते है. इस गाड़ी का नाम नेकी की गाड़ी है। इस एनजीओ के प्रबंधक का कहना है कि इस के द्धारा उन लोगों का पेट भर सकता है जिनकों खाना काफी मुश्किल से मिलता है।
वही दूसरी तरफ शादी विवाह में खाने की बर्वादी होने से भी बचा जा सकेंगा। एनजीओ की सिर्फ नेकी की गाड़ी ही नहीं है ब्लकि इनकी नेकी की दुकान, नेकी की रसोई, नेकी का दवाखाना, नेकी का सिखलाई सेंटर भी है। जिसके द्धारा गरीब लोगों की मदद की जा सकें।


