ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हाल ही में सिंगिंग टैलेंट खोजने वाले सोनी चैनल के रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 को दर्शको का बेहद प्यार और समर्थन मिल रहा है। वहीं इस बार शो के जज के रूप मे विशाल ददलानी, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ ऑडिशन ले रहे हैं।
वहीं इसी बीच ऑडिशन के दौरान कुछ ऐसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें, इंडियन आइडल के सेट पर ऑडिशन के लिए आया एक कंटेस्टेंट जज नेहा कक्कड़ के गले लगा और फिर जबरन नेहा कक्कड़ को किस कर ली, जो कि वीडियो मे साफ दिखाई दे रहा है।
इस जबरन नेहा कक्कड़ को गले लगाने के वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया गया है, जिसमे दिख रहा है कि कंटेस्टेंट कई उपहार नेहा कक्कड़ के लिए ऑडिशन में लेकर पहुंचता है। ये गिफ्ट्स नेहा को देकर जबरन उसे गले लगा लेता है और फिर देखते ही देखते उनके गाल पर किस कर लेता है। कंटेस्टेंट की इस हरकत से अनु मलिक नाराज नजर आए हैं और वहीं नेहा भी इंबेरिस होती दिखाई दी है।
नेहा कक्कड़ का यह यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट बॉक्स में जमकर जनता इस कंटेस्टेंट को कोस रही हैं।

