ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पीएम मोदी बेंगलुरू पहुंच गए है। पीएम दो दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरू और तुमकुरू में रहेंगे। वहीं, कर्नाटक के तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि, अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उसे जुड़े नारे लगाइए।अगर आपको जुलूस निकालना ही तो पाकिस्तान से आए हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए।
आगे कहा कि, आज मैं संत समाज से 3 संकल्पों में सक्रिय सहयोग चाहता हूं। पहला-अपने कर्तव्यों और दायित्वों को महत्व देने की अपनी पुरातन संस्कृति को हमें फिर मजबूत करना है। दूसरा, प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा और तीसरा, जल संरक्षण, जल संचयन के लिए जनजागरण में सहयोग।


