धार कलां में नहीं कोई तहसीलदार, तहसीलदार नहीं होने से करीब 50 गांव परेशान

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब बात पठानकोट की, जहां सुजानपुर के नीम पहाड़ी इलाके के धार कलां में पिछले काफी समय से तहसीलदार ही नहीं है…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब बात पठानकोट की, जहां सुजानपुर के नीम पहाड़ी इलाके के धार कलां में पिछले काफी समय से तहसीलदार ही नहीं है | जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | भीषण गर्मी में दूर–दूर से अपने कागज पत्र ,सर्टिफिकेट बनवाने के लिए यहां पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ बैरंग ही घर लौटना पड़ता है और ये हालात तब से बने हुए हैं जब से धार ब्लाक को तहसील का दर्जा मिला है | 

दरअसल नीम पहाड़ी इलाका पठानकोट शहर से काफी दूर है और दूरी की वजह से यहां पर कोई भी अफसर नहीं रहना चाहता | अगर सरकार की किसी अफसर को यहां लगा भी देती है तो वो कुछ ही समय में अपनी बदली करावा लेता है, जिसके बाद फिर से लोग परेशान होने लगते हैं | लोगों का कहना है कि अगर कोई अधिकारी यहां पर टिकता भी है तो वो हफ्ते में 1 या दो बार ही दफ्तर में दिखता है | प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही के कारण नीम पहाड़ी से लगते करीब 40 से 50 गांव के लोग परेशान हो रहे हैं |

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *