ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : कैनेडा में NDP के नेता जगमीत सिंह और फैशन डिजाइनर गुरकिरण कौर गुरूद्धवारे में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
इस दौरान जगमीत सिंह और गुरकिरण कौर के परिवारिक मैंबर भी गुरूद्धवारा साहिब में नतमस्तक हुए।
सूत्रों का कहना है कि जगमीत सिंह और गुरकिरण कौर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। 
उनकी शादी में उनके पारिवारिक मैंबर और कुछ खास दोस्त ही शामिल होगे।
गौरतलब है कि जगमीत सिंह ने गुरकिरण कौर को एक समारोह के दौरान प्रपोज किया था।
She said yes💍 pic.twitter.com/5n2RSjV6U2
— Jagmeet Singh (@theJagmeetSingh) January 17, 2018
दिलचस्प बात ये थी कि उन्होने खुद ही अपने सोशल अकाउंट पर प्रपोज करते हुए की तस्वीरों को शेयर किया था।



